शाहिद कपूर के हाथ आई एक और धमाकेदार रीमेक - करेंगे कमीने वाला धमाका
शाहिद कपूर आजकल अर्जुन रेड्डी रीमेक में व्यस्त हैं। हाल ही में कबीर सिंह नाम की इस फिल्म का टीज़र जारी हुआ और विजय देवरेकोंडा को रिप्लेस करते हुए शाहिद कपूर लोगों को काफी पसंद आए। अब खबर है कि शाहिद को थडम रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है। ये तमिल एक्शन थ्रिलर, इसी साल मार्च में रिलीज़ हुई है।
फिल्म एक मर्डर और दो हमशक्ल के बीच कातिल कौन है, ये जानने में निकलती है। लेकिन फिल्म दिलचस्प तब होती है जब दोनों हमशक्ल भाई निकलते हैं और पुलिस के लिए केस और पेचीदा हो जाता है। तमिल वर्जन में मुख्य किरदार अरूण विजय ने निभाया था और अब शाहिद को इस डबल रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

शाहिद कपूर इससे पहले, विशाल भारद्वाज की कमीने में डबल रोल निभा चुके हैं। उस फिल्म में भी शाहिद ने भरपूर एक्शन के साथ लोगों का दिल जीता था। वहीं कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे।
वैसे बॉलीवुड में फिलहाल कई रीमेक फिल्मों की चर्चा चल रही है। एक बार आप भी इन पर नज़र डाल लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications
