शाहिद कपूर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर रेड, बनेंगे इंडियाज़ मोस्ट वांटेड, ये रही अगली फिल्म

By Staff

कबीर सिंह की सफलता के बाद से बॉलीवुड में एक बार फिर शाहिद कपूर की डिमांड बढ़ चुकी है। जहां एक तरफ खबर है कि उन्हें जर्सी रीमेक के लिए अप्रोच किया जा रहा है जिसके लिए शाहिद कपूर 40 करोड़ की फीस डिमांड कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब खबर है कि राजकुमार गुप्ता ने शाहिद को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है।

राजकुमार गुप्ता ने नो वन किल्ड जेसिका के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और अजय देवगन की रेड के साथ वापस सबका दिल जीता। हाल ही में आई उनकी फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड दर्शकों का दिल जीत नहीं पाई और अब वो अपनी अगली कहानी के साथ तैयार हैं।

shahid-kapoor-approached-for-rajkumar-gupta-s-next

हालांकि अभी फिल्म की कहानी नहीं तैयार है और राजकुमार गुप्ता के पास केवल आईडिया है जो सच्ची घटना पर आधारित है। लेकिन शाहिद कपूर को ये आईडिया पसंद आ चुका है। पर शाहिद ने साफ कर दिया है कि फिल्म को हामी वो स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही भरेंगे।

गौरतलब है कि शाहिद कपूर पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में टिके हुए हैं। इस दौरान उनके करियर ने काफी उतार चढ़ाव भी देखे हैं। जहां 2019 में शाहिद कपूर ने अपनी पहली ब्लॉकबस्टर दी है वहीं ये फिल्म उनकी पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म है। दिलचस्प ये है कि शाहिद कपूर ने 100 करोड़ क्लब में डेब्यू, पद्मावत के साथ 2017 में किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X