..................... एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे शाहिद कपूर? Shahid Kapoor approached for Nikhil Advani's Action Thriller? - Hindi Filmibeat

एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे शाहिद कपूर? निखिल आडवाणी की धमाकेदार फिल्म!

सुपरस्टार शाहिद कपूर इस समय काफी चर्चा में हैं और कई फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहते हैँ। उनको लगातार कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैँ। इस समय जो खबर सामने आई है वो शाहिद के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। दरअसल कबीर सिंह एक्टर को एक एक्शन थ्रिलर के लिए अप्रोच किया गया है। जी हां.. ये फिल्म निखिल आडवाणी बना रहे हैं इसके लिए उन्होने शाहिद कपूर से बात की है।

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शाहिद कपूर के फैसले का इंतजार है और फिल्म तुरंत फ्लोर पर होगी।

shahid kapoor, शाहिद कपूर

पता चला है कि इस प्रोजेक्ट के बारे में दोनों की बातचीत वर्चुअली हुई है और शाहिद कपूर इसको लेकर क्या फैसला करते हैं समय बताएगा। फिलहा वो जर्सी को लेकर बिजी चल रहे हैँ।

जर्सी एक साउथ की फिल्म है जिसके रीमेक में शाहिद कपूर नजर आने वाले हैँ। कुछ समय पहले कबीर सिंह से उन्होने बड़ा धमाका किया था और फिल्म ने रिलीज होकर लोगों के दिल जीत लिए थे।

ये फिल्म भी एक साउथ की रीमेक थी जिसका नाम अर्जुन रेड्डी था। इस फिल्म की सफलता के बाद से शाहिद कपूर के पास काम की कमी नहीं है और लगातार ऑफर आ रहे हैं। कबीर सिंह में उनके साथ लीड रोल में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X