शाहिद के घर पार्टी करती दिखीं सोना, फिर ये दोस्ती का नाटक क्यों

हाल ही में सोनाक्षी और शाहिद को एक बार फिर से शाहिद के जूही स्थित नये घर में पार्टी करते देखा गया। हालांकि शाहिद के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे लेकिन शाहिद और सोना सबसे अलग एक दूसरे के साथ ही ज्यादा वक्त बिताते दिखे। पहले सभी दोस्त बाहर मिले और कुछ समय बाद करीब रात के पौने एक बजे सभी शाहिद के घर गये। शाहिद और सोना एक साथ आए और बाकी दोस्त थोड़ी देर बाद उनके घर पहुंचे।
आर राजकुमार की रिलीज के बाद भी अक्सर सोना और शाहिद एक दूसरे के साथ नज़र आए लेकिन जब मीडिया ने दोनों के दोस्ती से आगे बढ़ रहे रिश्ते को लेकर बात की तो सोना और शाहिद ने हमेशा ही कहा कि दोनों सिर्फ दोस्त हीं इससे ज्यादा दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। हाल ही में कॉफी विद करन शो में सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर साथ में आए और करन जौहर ने बार बार दोनों के रिश्ते को लेकर दोनो की टांग खींचने की कोशिश की।
हालांकि सोना और शाहिद दोनों ने बड़ी ही सूझबूझ से इस शो के दौरान कोई ऐसी बात नहीं की जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर कोई कुछ कहता। लेकिन शो के दौरान सोना के साथ जितना शाहिद फ्रैंडली नज़र आ रहे थे, सोना की गोद में सिर रखकर शाहिद जिस तरह से सोना और अपनी दोस्ती की गहराई दिखा रहे थे उससे तो कुछ और ही मतलब निकलता है।


Click it and Unblock the Notifications











