'रूप तेरा मस्ताना' शाहिद कपूर-ईशान खट्टर ने किया जोरदार डांस, देखें Video
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर कितने शानदार डांसर हैं ये तो सभी जानते हैं। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले कई फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था। उनके कई गाने काफी पॉपुलर भी हुए। वहीं, उनके भाई ईशान खट्टर भी काफी अच्छे डांसर हैं। अब शाहिद कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने भाई के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर 'रूप तेरा मस्ताना' गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों बिल्कुल रेट्रो अंदाज में इस गाने पर थिकरते दिख रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस वीडियो के साथ अपने डांस का क्रेडिट अपनी मां नीलिमा अज़ीम को दिया है। शाहिद कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है - 'हमें ये चीजें हमारी मां से मिली हैं।'

दोनों को यूं साथ डांस करते देखना काफी मजेदार है। सोशल मीडिया पर शाहिद और ईशान का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों भाइयों का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के फैंस जमकर इस वीडियो पर कॉमेंट भी कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर पिछले दिनों फिल्म 'जर्सी' में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब शाहिद कपूर फिलहाल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। वो 'ब्लडी डैडी' नाम की भी फिल्म कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











