इंटरव्यू देते-देते भिड़े अनुष्का शाहिद, एक्टर ने कहा- 'बीच में क्यों कूद रही हो' तो एक्ट्रेस ने भी...

Shahid Kapoor Video: इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में वो कृति सैनन के साथ नजर आने वाले हैं। शाहिद इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं लेकिन इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
शाहिद को आया गुस्सा
शाहिद कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने को-एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ अनुष्का शर्मा, वीर दास और चैन मौजूद हैं। वीडियो में शाहिद चैन से कहते दिख रहे हैं कि बड़ी फिल्में करेगा और ऐसी बातें करेगा तो बहुत फिल्में करेगा चैन। तो इस पर चैन कहते हैं कि नहीं करनी ना मुझे फिर, कुछ और ही कर लेंगे। इस पर शाहिद चैन से कहते हैं कि ये बात पिक्चर की रिलीज के बाद ही बोल देता, इतना इंट्रेस्ट क्यों दिखा रहा है।
अनुष्का शर्मा से हुई बहस
इसके बाद इनकी बातों में अनुष्का शर्मा इंटरफेयर करती हैं और शाहिद से कुछ कहती हैं तो शाहिद कहते हैं कि आप बीच में क्यों कूद रही हैं, जब दो लोगों के बीच में बात हो रही है। इस पर अनुष्का कहती हैं आप ही ने तो जनरलाइज किया ना कि ये तीन लोगों... फिर वो अनुष्का की बात काटते हुए कहते हैं कि मैंने तो आपसे बात ही नहीं की, मैं तो चैंग से बात कर रहा था। ये सुनकर अनुष्का अपना सिर पकड़ती हैं और शाहिद को 'Shut Up' कहती हैं। इसके बाद शाहिद कहते हैं कि ये आपकी पुरानी आदत है।
ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है क्योंकि हर किसी को लग रहा है कि अनुष्का और शाहिद लड़ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। जी हां, ये सभी सितारे प्रैंक कर रहे थे और झूठ-मूठ में लड़ने की एक्टिंग कर रहे थे। आपको बता दें, ये स्टारकास्ट एक साथ काम कर चुकी है। इन चारों सितारों को फिल्म 'बदमाश कंपनी' में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications