शाहिद कपूर और आलिया भट्ट फिर साथ आएंगे नजर- धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म से धमाका!
सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शाहिद कपूर पहले फिल्म शानदार और उडता पंजाब में साथ नजर आ चुके हैं लेकिन अब एक और खबर सामने आई है जो कि उनके फैंस को खुश करने के लिए काफी है। बता दें कि दोनो एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं और इस फिल्म करण जौहर बना रहे हैं। खबरों की माने तो ये एक ऐसी फिल्म होगी जो कि काफी बड़े बजट में बनाने का फैसला लिया गया है।
मुंबई मिरर की खबर के मुताबित इस फिल्म में शाहिद कपूर काफी धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे और दमदार एक्शन के साथ इस फिल्म से चौकाने आ रहे हैं। पता तो यहां तक चला है कि फिल्म को डायरेक्टर निर्देशित करेगा वो इस फिल्म से अपना डेब्यू करने वाला हैं।

हालांकि इनके नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन इस खबर से इतना तो साफ है कि शाहिद कपूर का ऐसा अंदाज आपने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। फिलहाल आलिया भट्ट और शाहिद कपूर इन फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं...


Click it and Unblock the Notifications