शानदार तरीके से खत्म होगा शाहिद आलिया का london ट्रिप
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लंदन में शानदार की शूटिंग बड़े ही शानदार ढंग से कर रहे हैं ये तो हमने आपको बताया ही है। लेकिन फिलहाल इन दोनों का मूड थोड़ा ऑफ है क्योंकि शानदार की शूट लगभग पूरी हो चुकी है।
अब ये पूरी टीम लंदन से पोलैंड शिफ्ट हो रही हैं बाकि की शूट के लिए। इस बात की जानकारी शाहिद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।
शाहिद और आलिया पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं और दोनों ने ही एक दूसरे की कंपनी काफी इंजॉय की है। फिल्म को करन जौहर और फैंटम फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है जबकि फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं विकास बहल।
पढ़िए: शाहिद, आलिया और करीना का कनेक्शन
फिल्म में शाहिद के साथ पापा पंकज कपर और बहन सना कपूर भी दिखेंगी। शूट के दौरान सना और आलिया की बॉन्डिंग भी ज़बर्दस्त थी।


Click it and Unblock the Notifications
