शाहिद-आलिया शानदार लेकिन शाहिद को हमउम्र क्यों नहीं मिलती?
बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार शाहिद कपूर और सेक्सी आलिया भट्ट पहली बार विकास बहल की फिल्म शानदार में साथ काम करने जा रहे हैं। शाहिद और आलिया की उम्र में काफी अंतर है बावजूद इसके ना जाने क्यों लोग दोनों को साथ देखने के लिए काफी व्याकुल हैं। इसलिए अभी से ही दोनों की फिल्म का इंतजार लोग करने लगे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने शाहिद और आलिया को लेकर कुछ व्यंग भी फेसबुक पर किया है।

कुछ लोगों ने लिखा है कि शाहिद को क्यों अपनी उम्र की लड़की नहीं मिलती..कभी बड़ी तो कभी छोटी..कभी करीना-विद्या तो कभी आलिया-सोनाक्षी..। खैर जो भी हो लोग चाहे जो कुछ कहें और लिखे इसमें कोई शक नहीं कि दोनों को साथ देखने के लिए लोग बेकरार है।
करीना-शाहिद की जैसी ही हिट होगी शाहिद-आलिया की जोड़ी
फिल्म शानदार की शूटिंग कल से यानी 1 सितंबर से ही शुरू हो गई है। जिसके बारे में आलिया ने ट्विट किया था। आलिया ने ट्विटर पर लिखा था कि "आज 'शानदार' का पहला दिन। मुझे शुभकामनाएं दें। एक नए खूबसूरत सफर की शुरुआत। वाह!"
फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इसका सह-निर्माण करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। इससे पहले विकास बहल के बारे में बात करते हुआ आलिया ने कहा था कि विकास बहल बेहद प्रतिभावान निर्देशक हैं।
विकास के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। काम के मामले में वे एक अच्छे सहयोगी हैं और मुझे उनका काम बेहद पसंद है। मुझे उनकी फिल्में 'चिल्लर पार्टी' और 'क्वीन' बेहद पसंद हैं। वह बेहद प्रतिभावान निर्देशक हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











