टाइगर निर्देशक अली अब्बास के साथ शाहिद कपूर की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, क्या भूमि पेडनेकर आएंगी नजर?
राज एंड डीके की प्राइम वीडियो वेब सीरीज की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहिद कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट चुके हैं। शाहिद कपूर की अगली फिल्म बेहद खास है। क्योंकि टाइगर और तांडव वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ उनकी फिल्म आने वाली है।
पहली बार शाहिद कपूर और अली अब्बास साथ में काम करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर खुद दी। सेट से शाहिद कपूर संग अली अब्बास ने तस्वीर शेयर की। बताया कि उन्होंने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।

अली अब्बास और शाहिद कपूर की इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। हालांकि ये जरूर बताया जा रहा है कि ये फिल्म फ्रेंच फिल्म न्यू ब्लांचे का हिंदी रूपातंरण होगा। पहली बार दोनों की इस जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होगा।

भूमि पेडनेकर और शाहिद कपूर की जोड़ी!!
हालांकि शाहिद कपूर के अपोसिट एक्ट्रेस कौन नजर आएंगी, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूमि पेडनेकर का नाम सबसे आगे चल रहा है। फिलहाल ऑफिशियल ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

साउथ में बन चुकी ये फिल्म
Nuit Blanche फिल्म इतनी पॉपुलर है कि इस फिल्म का तमिल व तेलुगू में रूपातरंण देखा जा चुका है। इस फिल्म के साउथ रीमेक में कमल हासन नजर आए थे।

शाहिद कपूर की जर्सी
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनके पास जर्सी फिल्म भी है। जर्सी फिल्म में शाहिद कपूर के अपोसिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी और पकंज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 31 दिसंबर में रिलीज होगी।

कबीर सिंह से मचाया था धमाल
शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म कबीर सिंह थी। साउथ के इस हिंदी वर्जन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। डॉक्टर के रोल में आशिक का किरदार शाहिद ने ऐसा निभाया था कि लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











