शाहिद कपूर ने एयरलिफ्ट डायरेक्टर के साथ बनाई टीम, धमाकेदार फिल्म के लिए
अक्षय कुमार के सितारे बुलंदियों पर है लेकिन ज़्यादा वक्त नहीं लगता है लोगों को एक स्टार से दूसरे स्टार पर जंप मारने में और अक्षय कुमार के साथ ऐसा ही हो रहा है। या तो वो दोबारा सेम डायरेक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते या डायरेक्टर अक्षय कुमार से तौबा कर रहे हैं।
और ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है। दिलचस्प है कि अक्षय को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर की अगली चॉइस हो जा रही है शाहिद कपूर। खबर है कि अक्षय के एयरलिफ्ट डायरेक्टर राजा कृष्णा मेनन का अगला प्रोजेक्ट शाहिद कपूर ने लॉक कर दिया है।

इस खबर की पुष्टि राजा कृष्ण मेनन ने की है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और राजा - शाहिद , दोनों ही इस फिल्म की कहानी को लेकर काफी ज़्यादा उत्साहित हैं।
गौरतलब है कि राजा ने अक्षय को उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक दी है - एयरलिफ्ट। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि लोगों ने अक्षय को अवार्ड ना मिलने पर काफी हाय तौबा भी मचाई थी। इसके बाद राजा ने सैफ अली खान के साथ शेफ बनाई।
राजा अपने नए प्रोजेक्ट के लिए शाहिद कपूर को अप्रोच कर चुके हैं और शाहिद ने लगभग इसे ग्रीन सिग्नल दे दिया है। राजा शाहिद से 2016 में उड़ता पंजाब की शूटिंग के दौरान मिले थे और तब से उनके साथ काम करना चाह रहे थे।
इसके अलावा अक्षय कुमार के टॉयलेट एक प्रेम कथा डायरेक्टर - श्रीनारायण सिंह के अगले प्रोजेक्ट बत्ती गुल मीटर चालू में भी शाहिद कपूर ही हैं। बात रही अक्षय की तो अभी भी दर्शक इंतज़ार कर रहे हैं कि कब उनकी फिल्म 150 करोड़ छुएगी।
अगर आपने कभी ध्यान नहीं दिया हो तो हम ध्यान दिला दें कि अक्षय कुमार की किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ के पार नहीं गया है। कब जाएगा, हमें भी नहीं पता।
वहीं बात करें शाहिद कपूर की तो शाहिद ने इस साल पद्मावत के साथ जहां अपना 100 करोड़ क्लब का खाता खोला था वहीं इसके साथ शाहिद का 300 करोड़ क्लब का खाता भी खुल गया है।
कम से कम 100 करोड़ क्लब में शाहिद की एंट्री तो हुई। जानिए बॉलीवुड के वो सुपरस्टार्स जो अभी भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं हैं -


Click it and Unblock the Notifications














