डिजनी यूटीवी का साथ शाहिद के लिए लकी होगा!
डिजनी यूटीवी ने एक बार फिर से एक बोल्ड कदम उठाते हुए एक बहुत ही यंग और टैलेंटेड इंडिनय एक्टर को प्रमोट करने का जिम्मा संभाला है। इस बार यूटीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हंसल मेहला की क्रिटिकली अक्लेम फिल्म शाहिद को प्रमोट करने का फैसला किया है। पिछले साल दुनिया भर की फिल्मों के बीच फिल्म फेस्टिवल में खुद की एक जगह बनाने वाली फिल्म शाहिद जल्द ही थियेटरों में यूटीवी के प्रोडक्शन हाउस के अंडर रिलीज होगी।
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मीडिया को बताया "डिजनी यूटीवी बहुत ही गर्व महसूस कर रहा है कि वो आगे आकर एक नयी और बोल्ड जेनरेशन के फिल्ममेकर हंसल मेहता की फिल्म शाहिद को प्रमोट कर रहा है। हंसल मेहता की फिल्में हमारे समाज और आज की राजनीति की सच्ची तस्वीर पर आधारित हैं। हंसल मेहता की शाहिद फिल्म उन लोगों को बेहद पसंद आएगी जो कि बेहतरीन कहानियों के प्रशंसक हैं। पिछले कई सालों से हमने कई सारी ऐसी फिल्मों का निर्माण किया है जिनके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने से कमर्शियल सिनेमा को लेकर जो लोगों की सोच थी वो बदल गयी है।"
"इन फिल्मों ने एक उचित और बेहतरीन मार्कटिंग और ड्रस्ट्रीब्यूशन के जरिये इतना बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है और शाहिद से भी हमारी यही उम्मीद है। शाहिद फिल्म एक बेहतरीन फिल्म है और हम चाहते हैं कि ये फिल्म भी सही तरीके मार्केटिंग किये जाने के बाद बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन करे।"


Click it and Unblock the Notifications