हैदर के लिए नहीं अपने लिए गंजे हो रहे हैं शाहिद!

शाहिद कपूर अपने करियर को फिर से एक अच्छे मकाम पर पहुंचाने के लिए अपनी तरफ से हर एक कोशिश कर रहे हैं। वो हर उस तरीके को आज़मा रहे हैं जिससे उनकी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिले और साथ ही उन्हें भी अपने करियर में सफलता हासिल हो सके। शाहिद कपूर को फिल्हाल अच्छे अच्छे निर्देशकों का साथ मिल रहा है। प्रभु देवा जिन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के करियर में काफी अहम भूमिका निभाई है उन्होंने शाहिद कपूर का हाथ थामा है और सभी को उम्मीद है कि प्रभु देवा शाहिद के करियर में भी कुछ तो जादू दिखाएंगे। इसके अलावा विशाल भारद्वाज जैसे बड़े निर्देशक की फिल्म हैदर में भी शाहिद अहम भूमिका निभा रहे हैं।

हैदर फिल्म भी शाहिद के करियर के लिए एक अहम फिल्म है। फिल्म के लिए शाहिद को गंजा तक होना मंजूर है क्योंकि वो अब अपने किरदार के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। अगर किरदार की मांग है कि उन्हें गंजा होना पड़ेगा तो वो गंजे हो जाएंगे। शाहिद कपूर ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हैदर फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है और फिल्म की कहानी की मांग है कि उन्हें गंजा होना पड़ेगा। शाहिद कपूर ने ये भी कहा कि वो अपनी फिल्म या अपने किरदार के लिए अब किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं।

शाहिद के फैन्स का कहना है कि शाहिद अपनी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने लिए गंजे हो रहे हैं क्योंकि वो अब अपने करियर के उस मकाम पर हां जहां पर उनके करियर में कुछ भी हो सकता है। उनके साथ के एक्टर उनसे बहुत आगे निकल गये हैं। शाहिद को भी अब कोई भी कमी नहीं छोड़नी है ये वो खुद भी जानते हैं। हैदर फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में शाहिद कपूर कश्मीर भी गये थे। कश्मीर से वापस आने के बाद शाहिद ने कश्मीर की बहुत तारीफ की और कहा कि कश्मीर वाकई में जन्नत है। वहां की खूबसूरती बेमिसाल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X