इधर सिद्धार्थ कियारा की शादी पर थी सबकी नजर, उधर पाकिस्तान में हुई इस स्टार वेडिंग ने मचा दिया बवाल

Shaheen Afridi and Ansha Afridi Wedding: हर किसी की नजरें इन दिनों बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर है। इसी बीच पाकिस्तान में हुई एक हाई प्रोफाइल ग्रैंड वेडिंग ने हर किसी का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। ये शादी है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सबसे तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की। शाहीद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ निकाह रचाया है। इस निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी ने 3 फरवरी 2023 को पाकिस्तान के कराची में एक भव्य निकाह समारोह में शादी की। शादी में बाबर आजम, शादाब खान, सरफराज खान, नसीम शाह जैसे कई प्रसिद्ध क्रिकेटर्स शामिल हुए थे।
निकाह की तस्वीरें
हालांकि, ये शाहीन और अंशा की तस्वीरें थीं, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था। तस्वीरों में यह जोड़ी बेहद स्टनिंग लग रही थी और कहने की जरूरत नहीं कि कपल की इन वेडिंग फोटोज से नजरें हटाना मुश्किल है।
खूबसूरत वेडिंग लुक
शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी के वेडिंग लुक की बात करें, जहां पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने एक सुंदर शेरवानी पहनी थी, वहीं दुल्हन अंशा ने एक पेस्टल कलर का सुंदर शरारा कैरी किया था।
लंबा घूंघट
अपनी शादी में एक-दूसरे के ट्विन करते हुए कपल 'मेड फॉर ईच अदर' लग रहा था। अंशा ने एक खूबसूरत मांग टीका, एक लंबे घूंघट के साथ अपने लुक को पूरा किया था और अपने मेहंदी लगे हाथों को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया था।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
अंशा अफरीदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लोग उन्हें दुनिया के 'क्रिकेटर्स की सबसे खूबसूरत पत्नी' बता रहे हैं। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि अंशा दुल्हन के जोड़े में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications