राज 3 से महेश भट्ट की बेटी ने रखा बॉलीवुड में कदम

इस बात की जानकारी निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने खुद ही टि्वटर के जरिये दी है। महेश भट्ट ने लिखा है कि मेरी बेटी शाहीन ने बॉलीवुड का सफर विक्रम भट्ट की सहायक के रूप में शुरू किया है, जो कभी मेरे सहायक हुआ करते थे। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। शाहीन बहुत मेहनती है।
आपको बता दें कि विक्रम भट्ट इन दिनों राज 3 में बिजी हैं। जिसमे उनके साथ भट्ट साहब की बिटिया नंबर 2 काम कर रही है। फिल्म में इमरान हाशमी, जैकलिन फर्नाडिज और बिपाशा बसु मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बिपाशा ने 'राज' (2002) और 'जिस्म' (2003) के बाद एक फिर से महेश कैम्प में वापसी की है। गौरतलब है कि महेश भट्ट की पहली बेटी पूजा भट्ट ने कई चुनिंदा फिल्मों में काम किया है और वो जानी मानी निर्देशिका भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications