..................... वीरों की कुर्बानी को शहीद दिवस पर अमिताभ बच्चन ने किया याद, ट्वीट वायरल shaheed diwas 2020 amitabh bachchan tweet on Martyr's Day - Hindi Filmibeat

वीरों की कुर्बानी को शहीद दिवस पर अमिताभ बच्चन ने किया याद, ट्वीट वायरल

हर साल देशभर में 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग हमारे देश को आज़ाद करवाने वाले व अपना जीवन कुर्बान करने वाले वीरों को याद करते हैं। शहीद दिवस को विशेष तौर पर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि के रूप में याद किया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी भगत सिंह समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

अमिताभ बच्चन से लेकर ऋचा चड्ढा ने इस मौके पर अपने भाव व्यक्त किए। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया तो वहीं ऋचा चड्ढा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया है।

shaheed diwas 2020

महानायक अमिताभ बच्चन ने भगत सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए वह लिखते हैं, शहीद दिवस ! आपकी क़ुरबानी देश हमेशा याद रखेगा! आपने अपना जीवन त्याग दिया, ताकि हम जीवित रह सकें , एक आज़ाद , स्वतंत्र भारत में ! जय हिंद !!

वहीं ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी, राजगुरू जी और सुखदेव जी के शहादत दिवस पर शत् शत् नमन।

बता दें 23 मार्च, 1931 के दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु फांसी दे दी गई थी। दरअसल इन तीनों पर ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सैंडर्स की हत्या का आरोप लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X