मुंबई में सर्जरी कराएंगे शाहरुख

शाहरुख के एक मित्र ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "जब शाहरुख ने लंदन में पीठ की सर्जरी करवाई थी तो उनकी इस बात को लेकर आलोचना हुई थी कि उन्हें भारतीय चिकित्सकों में विश्वास नहीं है।"
शाहरूख के मित्र ने कहा, "शाहरुख का मानना है कि विश्व के सर्वोत्तम चिकित्सकों में से कुछ मुंबई में हैं, इसलिए वह विदेश में सर्जरी नहीं करवाएंगे।"
हाल ही में शाहरुख को कंधे में दर्द की शिकायत आई थी। दर्द के बावजूद उन्होंने 'बिल्लू' फिल्म के प्रोमोशन में हिस्सा लिया। उन्होंने लंदन में भी फिल्म की अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ प्रमोशन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह रविवार को मुंबई लौटे थे।
शाहरुख के मित्र ने कहा कि सर्जरी के बाद किंग खान को एक महीने आराम करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











