ट्विटर पर बतियाएंगे शाहरुख
अपने दोस्त और बॉलीवुड निर्दशक सरन जौहर की सलाह पर शाहरुख ने अपना ट्विटर एकांउट खोला है। शाहरुख ने अपनी पहली पोस्ट पर लिखा है कि वह काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। लेकिन करन की सलाह पर अब वह अपनी स्वभावगत सीमाएं तोड़ कर प्रशंसकों से ट्विटर के जरिए रूबरू होते रहेंगे।
वैसे सितारों के बीच आजकल खुद को अपने प्रशंसकों से जोड़ने के लिए होड़ जैसी मची है। इंटरनेट और मोबाइल सितारों के लिए अपनी बात रखने और प्रशंसकों से जुड़े़ रहने का बेहतर जरिया साबित हो रहे हैं। ब्लॉग पर फिल्मी प्रचार और गपशप के साथ-साथ बॉलीवुड की सरगर्मियां इंटरनेट पर छा रहीं हैं।
अब तक बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड ईडियट आमिर खान अपने ब्लॉग के जरिए अपने प्रशंसकों से संवाद कायम कर रहे थे। तो फिर शाहरुख इस होड़ में भला कैसे पीछे रहते उन्होने भी आखिरकार खुद को ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से जोड़ ही लिया।


Click it and Unblock the Notifications