बनेगी एक और 'निःशब्द', हीरो शाहरुख

इस वर्ष रिलीज होने वाली आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी मे शाहरुख एक 40 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय का किरदार निभाएंगे जो पंजाब के एक गांव की 16 वर्षीय चुलबुली लड़की को दिल दे बैठते हैं. कहानी कुछ इस तरह आगे बढ़ती है... नायक अपनी निजी जिंदगी की तकलीफों को भुलाने के लिए इंग्लैंड से भारत लौटता है. इस छोटी सी अवधि में उसकी दोस्ती एक लड़की से हो जाती है और वह उस लड़की के प्रेम की गिरफ्त मे आ जाता है, जो उम्र में उससे करीब 24 साल छोटी है.
चर्चा है कि शाहरुख के अपोजिट नायिका का रोल करेंगी सोनम कपूर जिनकी पिछली डेब्यू फिल्म सांवरिया फ्लाप हो गई. क्योंकि आदित्य चोपड़ा को एक लंबे कद वाली पंजाबी लड़की की तलाश है. बहरहाल नायिका के सेलेक्शन में आदित्य काफी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं क्योंकि करीब आठ सालों के अंतराल पर उनके निर्देशन मे कोई नई फिल्म आ रही है.
बीते साल की रिलीज निःशब्द के बाद शाहरुख अगर उसी थीम दोहराएंगे तो कोई अचरज नहीं. क्योंकि इससे पहले वे डॉन के रिमेक और कौन बनेगा करोड़पति की बाद की कड़ी में अमिताभ को दुहरा चुके हैं.
अब अगर हम आगे कुछ बोलेंगे तो आप कहेंगे...


Click it and Unblock the Notifications