दो-तीन महीने आराम करेंगे शाहरूख

हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने में कुछ समय लग सकता है। उनके कंधे की सर्जरी ब्रीच कैंडी के जाने माने सर्जन डाक्टर संजय देसाई की देखरेख में हुई। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में तीन महीने का समय लग सकता है।
दरअसल पिछले साल फिल्म दुल्हा मिल गया की शुटिंग के दौरान शाहरूख के कंधे में चोट लग गई थी। उस दौरान उनके कंधे की सर्जरी की गई थी और कुछ महीने आराम करने की सलाह दी गई थी लेकिन शाहरूख ने आराम न करके अपनी अधुरी फिल्मों के निर्माण में लगे रहे जिससे उनके कंधे का दर्द बढ गया।
हम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करते है।


Click it and Unblock the Notifications