अप्सरा में थिरकेंगे शाहरुख

समारोह में गोविंदा भी प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र के सम्मान में प्रस्तुति देंगे। शाहरुख ने इस समारोह में पिछले साल भी प्रस्तुति दी थी। कैटरीना का गीत 'शीला की जवानी' आने के बाद से यह मंच पर उनकी पहली प्रस्तुति होगी। प्रियंका भी अपने लोकप्रिय गीतों पर थिरकती दिखेंगी।
देखें कौन-कौन पहुंचा स्टार स्क्रीन एवार्डस में
गिल्ड के अध्यक्ष रमेश सिप्पी ने कहा है, "इस साल अप्सरा पुरस्कार समारोह में कुछ सितारों से भरी प्रस्तुतियां होंगी। वहां फिल्मोद्योग के शानदार सितारे मौजूद रहेंगे और हम इस समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
समारोह की खासियत अभिनेता गोविंदा की प्रस्तुति होगी। वह धर्मेद्र के फिल्मोद्योग में 50 साल पूरे होने के अवसर पर उनके सम्मान में उन पर फिल्माए गए और लोकप्रिय रहे गीतों पर प्रस्तुति देंगे।
गौहर खान, श्रीलंकाई सुंदरी जैक्लीन फर्नाडीज, अनुष्का शर्मा भी मंच पर नजर आएंगी। साजिद खान शो के प्रस्तोता होंगे। समारोह में इस साल 30 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











