रोबोट जैसी नहीं, रोबोट को समर्पित हैं रॉ वन : शाहरूख खान

रजनीकांत एक महान कलाकार हैं, उनकी बराबरी या नकल तो कोई कर ही नहीं सकता है। वो पिछले दिनों काफी बीमार रहे हैं इसलिए उनकी फिल्म उनको समर्पित होती है ताकि वो बहुत जल्द अपने पुराने ढंग में वापस आ जायें।
फिल्म में कई दृश्य देखकर आपको रोबोट की याद आ जायेगी मसलन वो ट्रेन वाला सीन ..जिसमें रोबोट बनें रजनी अपनी प्रेमिका ऐश्वर्या को बचाने के लिए ट्रेन की पटरी पर दौड़ जाते हैं। फिल्म रोबोट एक बहुत बड़ी हिट थी। जबकि रॉ वन किंग खान की काफी बड़े बजट की फिल्म हैं। फिल्म में शाहरूख की अभिनेत्री करीना कपूर है। फिल्म का छम्मक छल्लो गाना लोगों का काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











