शाहरूख का प्रशंसक रिहा हुआ

अमृतसर के पुलिस उपायुक्त के. एस. पन्नू ने बताया कि नासिर को शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजेपाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया।
नासिर को सितम्बर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से गिरफ्तार किया था। नासिर ने बताया था कि वह शाहरुख से मिलने और एक रियलिटी शो में हिस्सा लेने भारत आया था।
नासिर को देश में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने के अपराध में विदेशी कानून और पासपोर्ट कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब के फरीदकोट शहर स्थित बाल जेल में रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications