सरोज खान के निधन से टूटे शाहरुख खान, कहा- "फिल्म इंडस्ट्री में पहली गुरु थीं"
कोरियोग्राफर सरोज खान के जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी नजर आई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने सरोज खान को श्रद्धाजंलि देते हुए इमोशनल कर देने वाली पंक्तियां लिखी। इससे पहले अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित से लेकर पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर चुका है। सभी ने सरोज खान के साथ अपने अनुभव साझा किए।
ऐसे में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सरोज खान को अपना सबसे पहला गुरु बताया। दुखी मन से शाहरुख खान ने लिखा, सरोज जी मेरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहली गुरु थीं। उन्होंने मुझे घंटो तक डांस करना सिखाया। वह उन खूबसूरत लोगों में से एक थीं जो सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली, प्यार करने वाली और प्रेरणा देने वाली शख्सियत थीं। मैं ऐसी शख्सियत से कभी नहीं मिला। हम सरोज जी को हमेशा याद करेंगे। अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दें। सरोज जी, मेरा ध्यान रखने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications











