..................... Shah Rukh Khan to work with Karan Johar in his next project - Hindi Filmibeat

करण जौहर और शाहरुख खान, लौट रही है ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी, निर्देशक ने किया खुलासा

किंग खान के नाम से मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनो अपनी नई फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। खबर है कि जीरो फिल्म की शूटिंग यूएसए में होगी और मजेदार बात तो ये है कि नासा में भी इसकी शूटिंग हो सकती है।

इसके अलावा आ रही बड़ी खबर से एक और बात सामने आ रही है काफी समय के बाद अभिनेता शाहरुख खान और करण जौहर एक फिल्म में फिर से नजर आने वाले है। बता दें कि करण जौहर ने कहा है कि वो स्क्रिप्ट की तैयारी कर रहे है और उसके तैयार होते ही वो शाहरुख के पास जांएगे।

shahrukh khan, karan johar, शाहरुख खान, करण जौहर

काफी समय हो गया करण जौहर और शाहरुख खान की जोड़ी साथ में नजर नहीं आई है। इसके पहले इन दोनो एक से बड़ी एक हिट फिल्म में दी है जिनमें कभी अलविदा ना कहना, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माई नेम इस खान जैसी फिल्में दी है।

इसके बाद करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्म भी बनाई जिसमें शाहरुख खान आसानी से फिट हो सकते थे लेकिन शाहरुख खान को चांस नहीं मिला।

लोगो को ये लग रहा था कि शायद दोनो के बीच कुछ हो गया है। लेकिन एक बार फिर से दोनो साथ आ रहे है और इस बार ये तो पक्का है कि धमाका काफी बड़ा होने वाला है।

फिलहाल शाहरुख खान फिल्म जीरो में बिजी चल रहे है और इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली दोनो अभिनेत्री कटरीना और अनुष्का दोनो ही फिल्म जब तक है जान में साथ नजर आई थी और एक बार फिर से इनकी जोड़ी बन रही है।

फिल्म में शाहरुख खान एक बौने आदमी के किरदार में नजर आने वाले है जिसका टीजर काफी पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को आनंद एल राय बना रहे है।

फिल्म में सलमान कैमियो कर रहे है.. सलमान खन के बारे में जबसे लोगों को खबर मिली है कि शाहरुख के साथ वो भी नजर आने वाले है तो सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा बेताब है।

फिलहाल फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X