Shah Rukh Khan से रिटायरमेंट के बारे में पूछने लगा शख्स, एक्टर ने अपने धांसू स्टाइल में दिया झन्नाटेदार जवाब

Shah Rukh Khan Retirement: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों के किंग नहीं, बल्कि दिल जीतने की कला में भी नंबर वन हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'जवान' के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। और जैसे ही लोग सोच रहे थे कि SRK अब थोड़ा रिटायरमेंट वगैरह के बारे में सोचेंगे, तो किंग खान ने सोशल मीडिया पर ऐसा जवाब दिया कि फैंस एक बार फिर उनकी हाजिरजवाबी के कायल हो गए।
रिटायरमेंट पर शाहरुख का जवाब
दरअसल, शाहरुख ने X (पहले ट्विटर) पर अपना फेमस #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने पूछ लिया- 'सर, रिटायरमेंट कब ले रहे हैं?' इस सवाल का जवाब SRK ने अपने ही स्टाइल में दिया। उन्होंने लिखा- 'भाई, तेरे सवालों का बचपना जब चला जाए... फिर कुछ अच्छा पूछना। तब तक टेम्परेरी रिटायरमेंट में रह तू!'
बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यह जवाब आग की तरह फैल गया। फैंस बोले - 'वाह, यही तो है हमारा बादशाह, जो ट्रोल्स को भी हंसी-मजाक में संभाल लेता है।'
ट्रोल्स पर SRK का तगड़ा पंच
इसी सेशन में एक और यूजर ने मजाक-मजाक में लिखा कि 'जिम इंजरी का दर्द, X पर ट्रोल्स पढ़ने जैसा है।'
इस पर शाहरुख का शानदार जवाब आया- 'डम्बल्स और एक्शन मेरी हड्डियां तोड़ सकते हैं, लेकिन शब्द मुझे कभी चोट नहीं पहुंचा सकते। मैं तो अपने दिल का म्यूजिक सुनने में बिजी हूं, भाई।'
नेशनल अवॉर्ड या जनता का प्यार
एक फैन ने जब उनसे पूछा कि- 'नेशनल अवॉर्ड ज्यादा बड़ा है या जनता का प्यार?' शाहरुख ने तुरंत लिखा- 'YAY!!! मुझे लग रहा है जैसे मैं किंग ऑफ द नेशन हूं। यह सम्मान बहुत बड़ा है और इसके साथ जिम्मेदारी भी कि और बेहतर काम करूं।'
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे दमदार एक्टर्स भी होंगे। मतलब साफ है - SRK अभी रिटायरमेंट नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications