'कोमोलिका से भी ज्यादा कोमोलिका' गौरी खान का फैशन सेंस देख लोगों ने पकड़ लिया सर

Gauri Khan Wampire Fashion: शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी अक्सर काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की जाती है। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद खास है। दरअसल आपको बता दें कि जहां शाहरुख खान मुस्लिम है तो वही उनकी पत्नी हिंदू है। लेकिन कभी भी दोनों के प्यार में धर्म आड़े नहीं आया। आज भी सालों बाद दोनों साथ है।
फिल्मों से दूर फैशन की दीवानी गौरी खान
लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही काम ना करती हो लेकिन इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती किसी बॉलीवुड की हसीना से कम नहीं है। सिर्फ आज ही नहीं बल्कि सालों पहले भी गौरी खान बेहद ही खूबसूरत नजर आती थी और इस बात का सबूत इस वायरल हो रही वीडियो से मिल रहा है।
गौरी खान के कोमोलिका लुक्स
वायरल हो रही है इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि गौरी खान, शाहरुख खान के साथ में कई अलग-अलग इवेंट्स में नजर आई। इस वीडियो में अलग-अलग इवेंट्स की अलग-अलग क्लिप देखने को मिल रही है। लेकिन अक्सर हर एक क्लिप में गौरी खान का लुक थोड़ा सा डिफरेंट नजर आ रहा है।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
अभी इस वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा तो काफी सारे लोग गौरी खान का मजाक उड़ाने लगे। काफी सारे लोगों का मानना है कि गौरी खान बिल्कुल ऐसी लग रही है जैसी टीवी सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभाने वाली हीरोइन लगती है। हालांकि कुछ लोग गौरी खान के सपोर्ट में भी आए और उन्होंने उनका बचाव किया।
मिले जुले रिएक्शंस
अब लगातार गौरी खान और शाहरुख खान का यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वह सुंदर लग रही है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मुझे गौरी खान का लुक बहुत अच्छा लग रहा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इस वीडियो में गौरी खान ज्यादा खुश लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications