..................... Shah Rukh Khan warns Vignesh Shivan to be careful with wife Nayanthara - Hindi Filmibeat

"अपनी पत्नी से रहे सावधान", शाहरुख खान ने अपनी हीरोइन के पति को दे डाली ऐसी चेतावनी कि...

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने नयनतारा के पति को पत्नी से सावधान रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म जवान-

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'जवान' का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो सामने आया, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। साथ ही ट्रेलर में दिखी शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

नयनतारा के पति का शाहरुख को नोट-

दरअसल जवान के प्रीव्यू आने पर कई लोगों ने शाहरुख को बधाई दी ऐसे में नयनतारा के पति ने प्यारा सा नोट लिखा, विग्नेश ने लिखा था, 'एटली पर कोई कैसे गर्व महसूस नहीं कर सकता है, जब वह अपने बॉलीवुड डेब्यु में इतना शानदार काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय लग रहे हैं। बहुत सारे प्रयास, धैर्य और कड़ी मेहनत। किंग शाहरुख खान के साथ अपना ड्रीम डेब्यू करने के लिए नयनतारा को बधाई। मेरे किंग अनिरुद्ध ने कमाल कर दिया। विजय सेतुपति सर वाह।'

शाहरुख ने दी नयनतारा के पति को चेतावनी-

नयनतारा के पति विग्नेश शिवन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'विग्नेश शिवन आपके प्यार के लिए धन्यवाद। नयनतारा अद्भुत हैं, लेकिन, ओह मैं यह किसे बता रहा हूं। आप तो यह पहले से ही जानते हैं, लेकिन पतिदेव, सावधान रहें। उन्होंने 'जवान' के सेट पर बहुत सारे किक और पंच सीखे हैं।

इस चेतावनी के पीछे की वजह यह है कि, 'जवान' में दर्शकों को शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा का भी एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। नयनतारा दमदार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने 'जवान' के सेट पर अच्छी खासी ट्रेनिंग भी ली है, इसलिए शाहरुख ने अभिनेत्री के पति विग्नेश को यह चेतावनी दी कि वह उनसे सावधान रहें।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X