एक ट्वीट...और सामने आई शाहरुख-ऋतिक के बीच के कोल्डवार की सच्चाई

बॉलीवुड में लंबे अरसे से शाहरुख और ऋतिक के बीच कोल्डवार की खबरें छाई हुई हैं। इसी बीच शाहरुख ने ऋतिक के लिए एक ऐसा ट्वीट किया जिसने इस कोल्डवार की असली वजह सबके सामने लाकर रख दी है..आप भी पढ़े

By Goldi

बॉलीवुड में जबसे शाहरुख खान की फिल्म रईस और ऋतिक रोशन की काबिल के क्लैश होने की खबरे मीडिया में आई हैं तबसे ही दोनों के बीच कोल्ड वॉर की खबरें सुर्ख़ियों में हैं ।लेकिन हाल ही में इन सभी खबरों को शाहरुख के एक ट्वीट ने खोखला साबित कर दिया है ।

जी है दरअसल, हाल ही में ऋतिक की क्लोथिंग लाइन HRX ने अपने तीन वर्ष पूरे किये । जिसपर ऋतिक ने ट्वीट कर "3 years of my passion manifesting in such empoweringways. Proud of team #HRX #anythingispossible

Shah Rukh Khan wants to get fit like Hrithik Roshan

जिसके जवाब में शाहरुख खान ने भी ट्वीट कर कहा कि, मुझे HRX की एसेसरीज काफी पसंद है। साथ ही शाहरुख ने कन्फेस करते हुए लिखा कि वह हमेशा ऋतिक की तरह फिट रहना चाहते हैं।

अब और इंतज़ार नहीं..शाहरुख ने अनाउंस की रईस ट्रेलर की डेट!

इतना ही जाब बीते कुछ दिन पहले जब मन्नत में शाहरुख ने कॉल्डप्ले स्टार क्रिस मार्टिन के लिए पार्टी रखी थी तो उसमे ऋतिक रोशन भी शिरकत करते हुए नजर आये थे।

जैसा की सभी जानते हैं कि, दोनों की फ़िल्में जनवरी 2017 में क्लैश हो रही है, जिससे बचने के लिए शाहरुख-ऋतिक से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

अरसे बाद ऋतिक का डांस और जैकलीन के साथ हॉट अंदाज आपके होश उड़ा देगा!

जब फिल्मो के क्लैश को लेकर ऋतिक से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि,"शाहरुख और मैं आपस में दोस्त हैं। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए काफी है कि हमारे बीच किसी तरह की कोई नकारात्मकता नहीं है। असल में, उम्मीद है कि हमें और हमारे प्रशंसकों के लिए सबसे सकारात्मक अनुभव मिलने वाला है"।

बता दें काबिल और रईस आगामी 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X