सिंदूर ऑपरेशन के बीच Shah Rukh Khan का वीडियो हुआ वायरल, कहा- 'मैं मुसलमान हू्ं, लेकिन जिहाद का...'

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हाल ही में हुए एक दर्दनाक आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। इस हमले में 26 बेगुनाह नागरिकों की जान चली गई। इस हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 7 मई की आधी रात में हमला बोला। अब इन सबके बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख ने बताया जिहाद का मतलब

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'जिहाद' शब्द का असली मतलब बड़ी सादगी से समझाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान कहते दिख रहे हैं- "मैं इस्लाम धर्म को मानता हूं। मैं मुस्लिम हूं, लेकिन हमारे धर्म में एक शब्द है जिसका अक्सर गलत इस्तेमाल होता है - और वह है 'जिहाद'। जिहाद का असली मतलब होता है अपने अंदर की बुराई से लड़ना, जैसे कि गुस्सा, नफरत, लालच। दूसरों को नुकसान पहुंचाना जिहाद नहीं होता।"

पहले भी वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख का यह वीडियो पहले भी कई बार वायरल हो चुका है, इस बार यह वीडियो लोगों के बीच उम्मीद और एकता की भावना ला सकता है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि धर्म का असली मकसद इंसान को बेहतर बनाना है, ना कि दूसरों को नुकसान पहुंचाना।

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। इस जवाबी अभियान को नाम दिया गया - ऑपरेशन सिंदूर। इस ऑपरेशन का उद्देश्य पहलगाम और आसपास के इलाकों में छिपे आतंकियों को पकड़ना और उन्हें कड़ी सजा देना है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकियों के ठिकानों की पहचान की जा रही है और भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X