Video: देश के लिए आपने क्या किया है? सवाल पर बोले शाहरुख खान- मैं मुसलमान हूं...

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Video: सुपरस्टार शाहरुख खान अपने हुनर और मेहनत के दम पर पूरी दुनिया पर राज कर रहे हैं। कई बार शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों के जरिए भारत से लगाव पर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। हालांकि कई बार उन पर आरोप लगाया जाता हैं कि वह भारत से ज्यादा पाकिस्तान के हितैषी हैं। ऐसे सवालों का भी शाहरुख खान बेबाकी से जवाब देते दिखाई देते हैं।

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान देश के उन्होंने क्या किया जैसे सवाल का सामना करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से कुछ समय पहले एक पत्रकार ने पूछा था कि तुमने देश के लिए क्या किया? इसके जवाब में इस एक्टर ने एक बेहद ही शानदार जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया था।

इस सवाल के जवाब में दिग्गज अभिनेता ने कहा, "मैं मुस्लिम हूँ। मैं जो भी चैरिटी करता हूँ, जो भी नेक काम करता हूँ वो मैं निजी रखता हूँ।' बता दे इस वीडियो में एक कट हैं।

इससे पहले शाहरुख खान ने इंडिया टीवी के शो 'आपकी अदालत' में भी देशभक्ति के मुद्दे पर खुलकर बात की थी। शो के होस्ट रजत शर्मा ने शाहरुख से कहा था कि कुछ लोग उनके बयानों से नाराज़ हैं और वे कहते हैं कि वह खाते हिंदुस्तान का हैं और बात पाकिस्तान की करते हैं।

रजत शर्मा के इस सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने कहा था कि मुझे से सुनकर काफी दुःख होता हैं। मुझे बार-बार ये बताने में भी काफी दुःख होता हैं कि मैं देशभक्त हूँ। सभी देशभक्त हैं और हो भी क्यों न हो।

Read more about: shah rukh khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X