..................... Shah Rukh wants film's rights | अपनी फिल्मों के राइट्स खरीदेंगे शाहरुख - Hindi Filmibeat

अपनी फिल्मों के राइट्स खरीदेंगे शाहरुख

By Staff

Shah Rukh Khan
शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों अभिनय के दायरे से बाहर निकलकर बहुत से क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे हैं. वे इतनी तेजी से एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स पर हाथ डाल रहे हैं कि कई बार उनकी रफ्तार आश्चर्यचकित कर देती है.

पिछले दिनों ओम शांति ओम के जबरदस्त प्रमोशन और उसके आईपीएल की कोलकाता टीम में निवेश के दौरान वे लगातार सुर्खियों में बने रहे. अभी ये खबरें थमी नहीं कि उन्होंने एक नई घोषणा कर डाली है कि वे अपनी सारी फिल्मों के राइट्स खरीदना चाहते हैं.

इस खबर से बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार गर्म है. इस सबके बीच शाहरुख लगातार अपने प्रोड्यूसर्स से इन फिल्मों के अधिकार खरीदने से संबंधित वित्तीय पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. इंडस्ट्री की चर्चाओं के मुताबिक फिलहाल इसकी शुरुआत रोबिन भट्ट से हो गई है. जो पूजा भट्ट के साथ आई उनकी फिल्म चाहत के निर्माता थे.

बहरहाल इस वक्त बॉलीवुड में हर कोई बिजनेस माइंडेड किंग खान का कायल हो गया. वहीं कुछ लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे हैं कि इतनी अफरा-तफरी इसलिए तो नहीं कि शाहरुख को लग रहा है कि अब उनके स्टारडम के दिन भी पूरे होने लगे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X