शाहरुख ने डायरेक्टर से लिया पैसा, फिर ऐन मौके पर फिल्म को किया मना, इसी मूवी ने अनिल को बनाया सुपरस्टार

एक पुराने इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि वह शंकर की 2001 में आई पॉलिटिकल थ्रिलर नायक में एक्टिंग करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। यह फिल्म शंकर की 1999 की तमिल भाषा की फिल्म मुधलवन की रीमेक थी।
इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी एक टीवी प्रेजेंटर की है, जिसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए कहा जाता है। नायक जब पहली बार रिलीज़ हुई थी, तो यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करने वाली फ़िल्म थी, लेकिन टेलीविज़न पर इसकी लोकप्रियता के कारण यह एक कल्ट क्लासिक बन गई।
रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में, शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने नायक फिल्म के लिए एक रुपया साइनिंग फीस के रूप में स्वीकार किया और फिल्ममेकर को अपनी बड़ी-बड़ी डेट्स देने के लिए तैयार थे।
उन्होंने कहा था, "क्या उन्होंने (शंकर) आपको यह भी बताया कि मैंने उनके लिए साइन किया और साइनिंग फीस स्वीकार की? क्या आप जानते हैं कि कितनी? एक रुपया। मैंने उनसे एक रुपया छीन लिया। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जब भी वे चाहेंगे मैं उन्हें अपनी डेट्स दूंगा।"
शाहरुख ने बताया कि उन्हें ओरिजिनल फिल्म काफी पसंद आई थी लेकिन उसका हिंदी वर्जन करना मुझे सही नहीं लगा। मैंने शंकर से कहा कि एक दिन के लिए मुख्यमंत्री वाली पूरी बात तमिल में अच्छी तरह से काम करती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह नॉर्थ इंडिया में इतनी बड़ी बात है। मुझे नहीं लगता कि यह सोच इस तरह से काम करेगी। इसलिए, हमें इस प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ परेशानियां थीं - इसमें कोई बड़ी बात नहीं, बस हम कुछ प्वाइंट्स पर एक जैसा नहीं सोचते थे, इसलिए इसे पूरा करना समझदारी नहीं थी।
शाहरुख ने आगे कहा- "लेकिन मेरे पास अभी भी साइनिंग फीस है, उनके पास अभी भी डेट्स का मेरा वादा है। वह निश्चित रूप से ऐसा व्यक्ति है जिनके साथ मैं काम करना चाहता हूं। मेरे लिए, वह जेम्स कैमरून की तरह है - वह बड़े पैमाने पर एंटरटेनिंग फिल्में बनाते हैं, और उनके साथ काम करना यह एक बहुत बड़ी खुशी हो सकती है।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ द किंग में नजर आएंगे। इसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है। दूसरी तरफ, अनिल कपूर सबसे चर्चित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications













