शाहरुख बनायेंगे अपना स्टैचू!

रा.वन फिल्म के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं और इसी बीच में उन्होंने यह घोषणा की है कि वह बिल्कुल अलग अंदाज में कुछ करने जा रहे हैं। उन्होंने तय किया है कि वे अपना 10 फुट ऊंचा स्टैचू बनाने जा रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि उनका एक स्टैचू मडाम तुषाद में है और अब जल्द ही वह अपना एक और स्टैचू बनवाने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि वह यह 10 फुट ऊंचा वैक्स से बना स्टैचू अपने घर के बाहर लगायेंगे। अपने घर मन्नत के सामने ही वह यह कमाल करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि उन्होंने ऐसा इसलिए तय किया है कि क्योंकि लगभग हर दिन 100 से भी ज्यादा लोग घर से बाहर उनकी प्रतीक्षा करते हैं कि उनकी एक झलक भी मिल जाये तो ऐसे में शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए कुछ ऐसी तरकीब खोज निकाली है।
शाहरुख इस बात से हमेशा दुखी रहते है कि वे अपने सारे फैन से नहीं मिल पाते। अब इस माध्यम से उन्हें प्रशंसकों को प्यार मिलेगा। दो हफ्ते में इस स्टैचू को तैयार कर लिया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











