फिल्म 'King' के सेट से लीक हुई SRK, सुहाना-अभिषेक बच्चन की तस्वीर, लुक देख एक्साइटेड हुए फैन्स

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हैं। फैन्स तो इस फिल्म के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म में शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ जो काम कर रहे हैं। शाहरुख लंबे समय से फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय पहले एक एक्शन सीन के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गई थी जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और दोबारा शूटिंग शुरू होते ही किंग खान के शूटिंग सेट से कुछ फोटोज लीक हो गए हैं।
This is the transition he stepped in with Jawan and consolidating with #King .. age appropriate roles but as a mainstream hero...
— a (@_Pathaan_) September 21, 2025
not a side actor like Amitabh or his contemporaries had to .. he isn't giving up his throne atleast for next decade or so .. pic.twitter.com/7tM4s2kzi8
स्वैग में दिखे शाहरुख खान
बता दें कि शाहरुख खान की दो तस्वीरें सामने आई हैं पहली तो जिसमें वह कैप लगाए बॉडी पर टैटू बनवाए स्टाइल मारते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान बालों को खड़ा कर कट स्लीव्स की टी शर्ट पहन बाइक पर सावल नजर आ रहे हैं। किंग खान के इस लुक को देख फैन्स ने तो जमकर उनकी तारीफ की है। एसआरके के इस लुक को देखने के बाद फैन्स तो फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Megastar SRK and Suhana Khan from the sets of #King pic.twitter.com/HFNCBoQ9wC
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
Latest look of Abhishek Bacchan with new hairstyle for #King pic.twitter.com/Yl5SsVKYWP
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025


Click it and Unblock the Notifications











