..................... गेटवे ऑफ इंडिया पर मुंह छिपाते दिखे शाहरूख खान | Shah Rukh Khan spotted at Gateway of India, hiding his new look for Pathan - Hindi Filmibeat

Pics: गेटवे ऑफ इंडिया पर अपना नया लुक छिपाते दिखे शाहरूख खान, कर रहे हैं पठान की शूटिंग

शाहरूख खान, अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और इस बीच वो गेटवे ऑफ इंडिया पर नज़र आए। हालांकि, शाहरूख खान ने पूरा एहतियात बरतते हुए खुद को एक हुडी और मास्क के पीछे छिपाने की कोशिश की लेकिन वो फैन ही क्या जो शाहरूख खान को ना पहचान सके। बस फिर क्या, शाहरूख खान को फैन्स ने पहचान लिया।

और तब से ही शाहरूख खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी दौरान शाहरूख खान, Ferry पर भी नज़र आए। शाहरूख खान की फिल्म पिछले हफ्ते से ही फ्लोर पर गई है।

shah-rukh-khan-spotted-at-gateway-of-india-hiding-his-new-look-for-pathan

पठान को यशराज फिल्म्स के लिए सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने 2019 में ऋतिक रोशन - टाईगर श्रॉफ स्टारर वॉर के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म दी थी। यही कारण है कि शाहरूख खान के साथ उनकी इस एक्शन फिल्म से फैन्स को अभी से काफी उम्मीदें हैं।

जहां फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण, शाहरूख के साथ शूटिंग शुरू कर चुकी हैं वहीं माना जा रहा है कि फिल्म के दूसरे हीरो जॉन अब्राहम, अगले हफ्ते पठान के सेट पर पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X