ड्रग केस : फोन पर बेटे आर्यन खान से शाहरुख खान की हुई 2 मिनट बात, मां गौरी खान मिलने पहुंची!

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लगातार दो दिन से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। वजह है कथिततौर से ड्रग्स का सेवन और मुंबई की क्रूज ड्रग पार्टी में शामिल होने का। फिलहाल एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे को कस्टडी में लिया हुआ और स्टार किड से पूछताछ जारी है। इस बीच सामने ये आ रहा है कि शाहरुख खान ने आखिरकार बेटे से फोन पर बातचीत कर ली है।

Recommended Video

Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan की custody में पापा से फोन पर हुई ये खास बात | FilmiBeat

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है आर्यन खान से कई घंटे बीत जाने के बाद पिता शाहरुख खान की आखिरकार बात हो चुकी है। केवल दो मिनट ही दोनों पिता बेटे के बीच बात संभव हो पाई। फिलहाल आर्यन खान इस मामले में ही फंसते नजर आ रहे हैं।

Aryan Khan

मीडिया में ये जानकारी सामने आई है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पूछताछ के दौरान रो पड़े। इतना ही नहीं, मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कथिततौर पर पिछले 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स को लेकर फिलहाल ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरी खान बेटे से मिलने के लिए रवाना

गौरी खान बेटे से मिलने के लिए रवाना

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और क्लिप सामने आई हैं जिसमें गौरी खान नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी ऑफिस बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए गौरी खान घर से निकल गई हैं।

कोर्ट में सुनवाई

कोर्ट में सुनवाई

बता दें आर्यन खान समेत अन्य अभियुक्तों को एनसीबी ने शनिवार 2 अक्टूबर आधी रात को मुंबई में क्रूज पार्टी करते हुए पकड़ा था। इसके बाद आर्यन खान को एनसीबी ने रिमांड में रखा और आज कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है।

आर्यन खान ड्रग केस

आर्यन खान ड्रग केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर ये दावा भी किया जा रहा है कि वह ड्रग्स पार्टी के लिए यूके से लेकर दुबई भी जाते थे।

एनसीबी का बयान- हम करेंगे निष्पक्ष जांच

एनसीबी का बयान- हम करेंगे निष्पक्ष जांच

एनसीबी ने इस मामले पर कहा कि वह अपनी जांच को कानून के मुताबिक कर रहे हैं। उनके लिए हर तबका समान है। वह इस मामले की जांच निष्पक्षतौर पर कर रहे हैं।

मुंबई के क्रूज पर ड्रग पार्टी!

मुंबई के क्रूज पर ड्रग पार्टी!

शनिवार को ये मामला सामने आया। बताया गया कि मुंबई के समुद्र के बीच क्रूज शिप में पार्टी आयोजित की गई जिसमें कई लोग शामिल थे। इस पार्टी में एनसीबी को सूचना मिली की ये एक ड्रग पार्टी है। जिसके बाद एनसीबी अधिकारी सामान्य यात्री बनकर शिप पर गए और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X