शाहरुख खान का घर मन्नत है 'जन्नत', एक तरफ गणपति तो दूसरी तरफ कुरान- वीडियो वायरल
रविवार को बॉलीवुड ने मिलकर आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। इसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, आमिर खान व ऋतिक रोशन से लेकर तमाम सितारे नजर आए। इसी के चलते शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया जिसे उन्होंने अपने घर मन्नत में ही शूट किया। उन्होंने एक गाना गाया जिसमें उनके साथ बेटे अबराम भी दिखे। लेकिन सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के घर की एक चीज नोट की गई जिसमें गणपति और कुरान नजर आ रही है।
शाहरुख खान ने जिस कमरे में अपने गाने को शूट किया, उस शोकेस में एक तरफ गणपति बप्पा की तस्वीर तो दूसरी ओर कुरान नजर आई। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस वीडियो को जमकर पसंद किया गया और इस एकता वाले संदेश की जमकर तारीफ हुई। बता दें शाहरुख खान खुद मुस्लमान तो पत्नी गौरी हिंदू हैं। दोनों के परिवार में हिंदू व मुस्लिम दोनों त्यौहारों को सेलिब्रेट किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications