राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे समेत कई कलाकार, हुईं आंखें नम- PHOTOS
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार को निधन हो गया। 58 साल की उम्र में वह इस इंडस्ट्री और परिवार को छोड़कर चले गए। राजीव कपूर के निधन को सुन बॉलीवुड को गहरा झटका लगा। अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल तक तमाम सितारों ने दुख जताया। तो शाहरुख खान राजीव कपूर की अंतिम संस्कार में पहुंचे। शाहरुख खान, सोनाली बेंद्री, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया समेत कई बॉलीवुड सितारे मुंबई के राजीव कपूर के बंगले पर पहुंच चुके हैं।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में शाहरुख खान नजर आ रहे हैं, इसमें वह हाथ जोड़कर अभिनंदन करते दिख रहे हैं तो फिर वह अपने जूते उतार कर घर में जाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा सोनाली बेंद्री भी नजर आईं। वहीं आलिया भट्ट मालदीव से वापस आनन फानन में वापस आईं। वह वेकेशन के लिए दोस्तों संग मालदीव गईं थीं लेकिन राजीव कपूर के निधन का सुन वह तुरंत मुंबई लौटीं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान की ढेर सारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वह तुरंत इस खबर को सुनकर राजीव कपूर के घर पहुंचे।

अनु मल्लिक और चंकी पांडे
राजीव कपूर के अंतिम दर्शन करने के लिए सिंगर व कंपोजर अनु मलिक और अभिनेता चंकी पांडे भी पहुंचे।

राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे सितारे
राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को फिलहाल उनके घर पर रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन करने तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं।

आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी पहुंचे
रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट अपनी वेकेशन छोड़ तुरंत मुंबई पहुंची। तो वहीं तारा सुतारिया भी राजीव कपूर के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।

आज ही होगा अंतिम संस्कार
राजीव कपूर का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर राजीव कपूर की फोटो पर माला चढ़ी हुई तस्वीरें भी सामने आई, जिसे एंबुलेंस पर अंतिम यात्रा के लिए तैयार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











