VIRAL: आर्यन खान ने डैशिंग लुक में की पार्टी में एंट्री, बहन के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी शर्माती हुई आई नजर...

Aryan khan with suhana khan and rumored girlfriend larissa bonesi: बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाह रुख खान आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि आज कल किंग खान के साथ ही उनके बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान भी जमकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी सुहाना खान दोस्तों के साथ नजर आती हैं तो कभी आर्यन खान पार्टी करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में किंग खान के बड़े बेटे आर्यन खान और सुहाना खान को साथ में देखा गया, लेकिन इन दोनों के साथ ही में कोई और भी था जिसपर सभी की निगाहें थीं।
बहन और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए आर्यन
दरअसल मुंबई में हुए एक इवेंट में आर्यन खान बहन सुहाना खान के साथ पार्टी में शिरकत करते हैं। रविवार की शाम इस इवेंट में कई सितारों को एक छत के नीचे देखा गया, लेकिन इस पार्टी में एक ऐसी भी हसीना थी जिसपर सभी की निगाहें थीं। जी हां, यह हसीना कोई और नहीं बल्कि लारिसा बोनेसी थीं। बता दें कि लारिसा बोनेसी को आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाता है। दोनों कई बार पार्टी करते स्पॉट भी हुए हैं। वहीं इस इवेंट में लारिसा ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी नजर आईं। कभी शर्माती तो कभी मुस्कुराती लारिसा बोनेसी काफी खूबसूरत दिखीं।
इस सीरीज में नजर आएंगे आर्यन खान
आपको बता दें कि अभी तक ना तो आर्यन ने और ना ही लारिसा बोनेसी ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है। फैन्स दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। काम की बात करें तो आर्यन खान इस समय अपने प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रहे हैं। वह फिल्मों में नहीं बल्कि 'स्टारडम' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगे। इस सीरीज की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











