..................... Shah Rukh khan son Aryan khan series the bads of bollywood star cast, release date and preview video - Hindi Filmibeat

मुझसे गलती हो जाए तो... 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीव्यू पर आर्यन खान ने पिता के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Shah Rukh khan

The Bads Of Bollywood: शाहरुख खान के साथ-साथ उनके बेटे आर्यन खान भी आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां अभी तक शाहरुख खान और सुहाना खान ही खान परिवार से अभिनय की दुनिया में निकले थे वहीं अब आर्यन खान ने भी अपने कदम जमा लिए हैं, लेकिन बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर। जी हां, उनकी पहली सीरीज का आगाज हो चुका है। बुधवार शाम को उनकी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू वीडियो रिलीज हुआ है। खान ने प्रीव्यू रिलीज के लिए एक बड़ा इवेंट रखा था और इस इवेंट में तमाम सितारों को एक ही छत के नीचे देखा गया।

बेटे आर्यन खान का इवेंट हो और माता पिता ना आए ऐसा हो नहीं सकता। सबसे खास बात तो यह है कि इस इवेंट में पिता शाहरुख ने होस्ट बनकर कमान संभाली और मां गौरी खान भी आर्यन को सपोर्ट करती दिखीं। इस इवेंट में पहली बार आर्यन खान मीडिया के सामने कुछ बोलते नजर आए। आर्यन को पहली बार स्टेज पर देख उनका स्टाइल और उनकी आवाज सुन फैन्स तो आर्यन को पिता शाहरुख की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। इस इवेंट में आर्यन पिता के लिए भी काफी कुछ कहते दिखे। कुछ ऐसी बातें उन्होंने इस इवेंट में कहीं जिसने फैन्स का दिल जीत लिया है।

दिल से बोले आर्यन

आर्यन ने कहा कि मैं आज बहुत ही नवर्स हूं। क्योंकि पहली बार मैं स्टेज पर आकर कुछ कह रहा हूं। इसलिए दो तीन दिन पहले से ही मैं स्पीच की तैयारी करने लगा था। मैं तो इतना नर्वस हो गया था कि मैंने टेलीप्रॉम्प्टर का भी इस्तेमाल करने का सोचा। अगर लाइट चली जाए तो काजल पर भी लिखकर आया हूं और टॉर्च भी लेकर आया हूं।

गलती हो जाए तो पापा हैं ना...

इसके बाद आर्यन दिल छू लेने वाली बात कहते दिखते हैं। आर्यन बोलते हैं कि अगर इसके बाद भी मुझसे कोई गलती हो जाए तो पापा हैं ना, अगर गलती हो जाए तो प्लीज आप मुझे माफ कर देना। यह मेरा पहला मौका है। इस दौरान दोनों पिता और बेटी के बीच का बॉन्ड साफ दिखाई देता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आर्यन का यह वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। लोग तो आर्यन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

कब रिलीज होगी सीरीज

बता दें कि आर्यन खान की इस सीरीज को मां गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है और इस सीरीज का निर्देशन आर्यन खान कर रहे हैं। बता दें कि यह सीरीज 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्टार कास्ट

सीरीज की स्टार कास्ट को लेकर बात करें तो आर्यन की इस सीरीज में राघव जुयाल, मोना सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, विजयंत कोहली और मनीष चौधरी इस सीरीज में नजर आ रहे हैं।

Read more about: shah rukh khan aryan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X