..................... shah rukh khan son Aryan Khan Eating biscuit or water, Have Not Bathed For Past 4 Days in jail | बिस्कुट और पानी के सहारे आर्यन खान, जेल में 4 दिन से नहीं नहाए शाहरुख खान के बेटे - Hindi Filmibeat

बिस्कुट और पानी के सहारे आर्यन खान, जेल में 4 दिन से नहीं नहाए शाहरुख खान के बेटे

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में आज सुनवाई है। आर्यन खान को जेल होगी कि बेल, कुछ देर में साफ हो जाएगा। फिलहाल ड्रग्स केस में आर्यन खान मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद है। करीब 6 दिन उन्होंने काल कोठरी के पीछे बिता दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान का जेल में रहना दुभर हो रखा है। उन्हें खाने पीने से लेकर सोने व टॉयलेट की खासा परेशानी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का तो ये भी कहना है कि जेल में आर्यन खान ने खाना नहीं खाया है वह पानी और कुछ बिस्कुट खाकर ही गुजारा कर रहे हैं।

Aryan Khan

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पुलिस व अन्य कर्मचारी उन्हें लगातार समझा रहे हैं कि भूखा न रहें लेकिन आर्यन खान जेल में कुछ खा पी नहीं रहे हैं। वह कैंटीन से कुछ बिस्कुल और पानी की बोतल से गुजारा कर रहे हैं।

चार दिन से नहीं नहाए आर्यन खान

चार दिन से नहीं नहाए आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि आर्यन जेल में जाने के बाद से पिछले चार दिन से नहाए नहीं हैं। हाईजीन के चलते वह जेल में टॉयलेट का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं।

आर्यन खान ने क्या कहा

आर्यन खान ने क्या कहा

23 साल के आर्यन खान बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं। एनसीबी का आरोप के इतर आर्यन खान का कहना है कि उन्होंने न तो ड्रग्स का सेवन किया न ही इन सब में शामिल हैं। वह गेस्ट के तौर पर शिप पर गए थे।

आर्यन खान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

आर्यन खान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

कोर्ट ने आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। कोर्ट ने स्टारकिड की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

गौरी और शाहरुख भी चिंतिंत

गौरी और शाहरुख भी चिंतिंत

वहीं दूसरी तरफ आर्यन खान के माता पिता शाहरुख व गौरी खान भी काफी परेशान हैं। शाहरुख गौरी बेटे की चिंता में न कुछ खा पी रहे हैं न ही ठीक से सो पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X