Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने इस फ़िल्म से किया था डेब्यू, वीडियो देख लोग बोले- ये तो...

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Debut Film: शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है और आपको बता दें कि अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में रहते हैं। शाहरुख खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनका निजी जीवन भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। अभी के वक्त में उनकी बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव नजर आते हैं।
एक वक्त था जब शाहरुख खान के बेटे ड्रग्स मामले में काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे और बाद में इस बात की पुष्टि हो गई थी कि उनका नाम बेमतलब में इसमें घसीटा जा रहा है। लेकिन इसके बाद अब काफी सारे लोग चाहते हैं कि शाहरुख खान के बेटे भी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलें और इंडस्ट्री में एक हीरो के तौर पर कदम रखें।
लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि साल 2001 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में आर्यन खान पहले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो हम आपको बता दें की फिल्म की शुरुआत में शाहरुख खान का बचपन दिखाया जाता है।
यंग शाहरुख खान का किरदार निभाने वाला जो बच्चा था वह आर्यन खान ही थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन खान भागते हुए नजर आ रहे हैं और जया बच्चन उनसे गले लग जाती हैं। अब इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और जानकर हैरान हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











