..................... शाहरुख खान ने बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल VIDEO, आमिर खान ने SRK को दिया ये मैसेज Shah Rukh Khan shares video message thanking fans and aamir khan post on his birthday - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल VIDEO, आमिर खान ने SRK को दिया ये मैसेज

शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर बार की तरह शाहरुख खान फैंस से रूबरू हुए। लेकिन इस बार वह वर्चुअली मिले। उन्होंने बर्थडे के मौके पर फैंस का धन्यवाद करते हुए वीडियो शेयर किया। आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एसआरके ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, सभी जिन्होंने उन्हें विश, उनका दिल से शुक्रिया। उन्होंने पूरी एसआरके टीम की ओर से धन्यवाद दिया।

वहीं शाहरुख खान के बर्थडे पर बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने भी उन्हें विश किया। आमिर ने सोशल मीडिया पर किंग खान के लिए खास नोट लिखा। वह लिखते हैं, जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ रखे। आपने बहुत कुछ हासिल किया है और ये सिलसिला यूं ही जारी रहे। आपके जीवन में खुशियां यूं ही बने रहे। बहुत सारा प्यार।

वहीं शाहरुख खान को बेटी सुहाना खान ने भी पिता को विश किया। सुहाना ने पिता के साथ साथ दोस्त शनाया कपूर को भी विश किया। आज के दिन ही शनाया कपूर का बर्थडे भी होता है। दोनों की केक कट करते हुए फोटो सुहाना ने लगाई। ये फोटो 2019 की है, जिसे एक बार फिर सुहाना ने पोस्ट किया।

 Shah Rukh Khan birthday

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X