शाहरुख खान ने 36वें वेलेंटाइन डे पर गौरी खान के लिए लिखा प्यारा मैसेज, वायरल हुआ पोस्ट

By Varsha Verma

किंग खान शाहरुख खान अपनी फिल्मों में जितना रोमांटिक दिखते हैं उससे कहीं ज्यादा रोमांटिक अपनी असल जिंदगी में हैं। शाहरुख खान और गौरी खान का 36वां वेलेंटाइन डे है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। दरअसल बॉलीवुड में दोनों ने साथ में तमाम उतार चढ़ाव देखें हैं। ऐसे ही दोनों का रिश्ता और मजबूत बना है। कुछ ऐसी ही फीलिंग्स को बयान करता एक पोस्ट शाहरुख खान ने वेलेंटाइन डे के दिन शेयर किया है।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर पत्नी गौरी खान के साथ वेलेंटाइन डे स्पेशल फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

shahrukh khan shares romantic photo

शाहरुख खान ने खास तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 36 साल..अब तो वेलेंटाइन डे भी हमसे पूछ कर आता है। सभी को इस दिन की शुभकामनाएं।

बता दें इस तस्वीर में शाहरुख खान और गौरी खान ने जिस अंदाज में हाथ थामा है वह काफी खास है। इस तस्वीर पर ही वेलेंटाइन डे लिखा हुआ है।

बता दें दोनों की पहली मुलाकात 1984 में हुई। एक कॉमेड फ्रेंड की पार्टी में दोनों ने एक दूसरे को पहली बार देखा। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 26 अगस्त 1991 में दोनों ने कोर्ट में शादी की।

बता दें शाहरुख खान लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। आखिर बार वह आंनद एल रॉय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X