JustIn: शाहरूख खान ने शेयर किया अगली फिल्म के सेट से पहला लुक!
शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म को लेकर काफी गहमागहमी लगी हुई है और अब खबर है कि शाहरूख खान ने अपने ट्विटर पर 30 मिलियन फॉलोअर्स होने का जश्न बड़े खास अंदाज़ में मनाया है।
शाहरूख खान ने आनंद एल राय की इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि मैं अपने शॉट का इंतज़ार कर रहा हूं। अब तब से ही कयास लग रहे हैं कि क्या ये फिल्म से शाहरूख खान का एक लुक हो सकता है?

पहले अफवाहें थीं कि फिल्म का नाम बंधुआ रखा गया है। इससे पहले फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान था और फिल्म की कास्ट है - शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और एक हीरोइन जो तय नहीं की गई है।
फिल्म में कैटरीना कैफ एक सुपरस्टार बनी हैं और शाहरूख खान उनके प्यार में पागल एक बौने। वहीं दूसरी हीरोइन बनी हैं एक गांव की गोरी। पूरी फिल्म अपनी सुपरस्टार कैटरीना से उस बौने के मिलने की कहानी पर आधारित है।
वैसे फैन और स्टार का ये बॉक्स ऑफिस मंत्र हमेशा काम किया। शाहरूख खान की फैन से पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो फैन और स्टार का बॉन्ड दिखा चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications












