अटल जी के निधन पर शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट, बोले बचपन का अहम हिस्सा थे पूर्व पीएम
सुपरस्टार शाहरुख खान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बता दें कि बीते दिन दिल्ली के एम्स में शाम 05.05 मिनट पर उनकी मृत्यु हो गई थी और उसके बाद पूरा देश शोक मना रहा है। बता दें कि इस मौके पर देश विदेश से कई बड़ी हस्तियों के शोक संदेश प्राप्त हुए है और इस मामले मे हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने तो अटल जी को अपने बचपन का एक हिस्सा बताते हुए उनके जाने का दुख व्यक्त किया है।
शाहरुख खान ने अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि वो काफी छोटे थे तब वो अपने पिता के साथ अटल जी को सुनने के लिए जाया करते थे।

शाहरुख खान ने कहा कि वो काफी समय से उनसे मिलना चाहते थे लेकिन काफी समय के बाद उनको ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है और वो उनसे मिले।
बता दें कि शाहरुख कहते है कि जब वो उनसे मिले तो वो कविताओं और फिल्मों के बारे में बातें करते रहे और फिल्मों घायल हो गए मेरे घुटनों के बारे मे भी बातें करते रहे।
शाहरुख आगे कहते है कि उनको प्यार से सभी घर में बाप जी के नाम से बुलाते थे। शाहरुख खाने इन्ही बातों को याद करके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा इमोशनल दिखे और कहा..
वो दिन याद आते है और मुझे ऐसा लगता है कि मैने अपने बचपन का एक अहम हिस्सा खो दिया है। बाद में शाहरुख खान ने एक कैप्शन लिखा और आई लव यू बाप जी के साथ अपने पोस्ट को खत्म किया।
इसके अलावा भी कई दिग्गज कलाकार जैसे लता मंगेशकर, रजनीकांत और दिया मिर्जा शामिल है। आज उनकी अंतिम यात्रा है और शाम को 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












