..................... Shah Rukh Khan shared a special video on his birthday thanks fans - Hindi Filmibeat

जन्मदिन के खास मौके पर शाह रुख खान ने शेयर किया खास वीडियो, फैंस को कहा शुक्रिया

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार ने कल अपना 58वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज से मनाया, इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। खास दिन पर शाहरुख के फैंस ने एक्टर को कई सारे सरप्राइज भी दिए। ऐसे में अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना किंग खान कैसे भूल सकते हैं, तो इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर करके फैंस को धन्यवाद दिया।

शाहरुख का सोशल मीडिया पर वीडियो-

जन्मदिन के दिन सुपरस्टार शाह रुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के गानों पर थिरकते हुए नजर आए।

वीडियो शेयर करते हुए शाह रुख खान ने कैप्शन में लिखा 'आप सभी के साथ जश्न मनाना हमेशा खास होता है, मेरा दिन बनाने के लिए धन्यवाद। इवेंट में शाह रुख व्हाइट टी-शर्ट और जीन्स पहने हुए दिखाई दिए।

आपको बता दे कि ये वीडियो खास इवेंट का है। इस बार एक्टर अपने बर्थडे का जश्न मनाने के लिए फैंस द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस पूरे इवेंट में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' समेत कई चीजों के बारे में बात की। जैसे-जैसे शो समाप्त हुआ, किंग खान ने अपनी फिल्मों के गानों पर डांस भी किया।

शाहरुख खान खास शानदार जन्मदिन-

बॉलीवुड ते बादशाह यानी शाहरुख खान का जन्मदिन हमेशा ही खास तरीके से मनाया जाता है। हमेशा ही शाहरुख खान एक बार रात में और फिर एक बार दिन में अपने फैंस से जरुर मुलाकात करते हैं। इसके अलावा हमेशा ही अपने फैंस के लिए इवेंट का हिस्सा भी बनते हैं। इस बार भी शाहरुख खान ने ऐसा ही किया। जाहिर है कि जन्मदिन के खास अवसर पर फैंस बादशाह की एक झलक पाने को घंटो इंतजार करते हैं और एक्टर भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं।

Read more about: shah rukh khan social media
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X