इस फिल्म के बाद उचट गया था Shah Rukh Khan का मन, एक्टिंग करने का नहीं था मन और फिर...

Shah Rukh Khan On Zero Failure: सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी 2018 की फिल्म जीरो की असफलता और अपने करियर पर पड़े इंपैक्ट पर बात की। हाई होप्स के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उन्होंने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था।
सुपरस्टार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्सेप्ट किया कि फिल्म के फ्लॉप होने से वो बहुत दुखी हुए और इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। उन्होंने शेयर किया कि इस असफलता ने उन्हें अपने चॉईस और अपने करियर की दिशा के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।
शाहरुख ने कबूल किया कि ज़ीरो के बाद, उन्होंने तुरंत नए प्रोजेक्ट में कूदने की इच्छा खो दी। वैरायटी से बात करते हुए, शाहरुख ने कहा, "यह गैप फिल्मों की वजह से नहीं था। मैंने हमेशा कहा है कि जिस दिन मुझे सुबह उठने और शूटिंग पर जाने का मन नहीं करता, मैं काम नहीं करना चाहता। ईमानदारी से कहूं तो यह फिल्मों का फ्लॉप होना नहीं था। मैं जनवरी में एक फिल्म कर रहा था और यह दिसंबर में था। यह मेरे लिए बहुत ही नॉन प्रोफेशनल था। मैं बस उठा और मैंने कहा, 'मैं इस फिल्म की शूटिंग नहीं करना चाहता।' मैंने मेकर को फोन किया और मैंने उनसे कहा कि मैं एक साल तक काम नहीं करना चाहता। मैं बस एक्टिंग नहीं करना चाहता था। मुझे एक्टिंग करने का मन नहीं था। क्योंकि मेरे लिए, एक्टिंग असल में बहुत ही ऑर्गेनिक है।"
उन्होंने उस दौर पर भी बात की, जब उन्होंने अपने इंट्रेस्ट की फिल्में कीं। उन्होंने कमर्शियल सिनेमा के बारे में गहराई से सोचा और इसके कई पहलुओं जैसे गाने, डांस, लड़ाई, इमोशन पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने वैसी फिल्में की थीं, जिसमें उनका इंट्रेस्ट था जैसे- 'हैरी मेट सेजल', 'जीरो' और 'फैन' लेकिन ये तीनों ही पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं।
उन्होंने कहा, "मुझे जो फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं, उनमें से कुछ ऐसी हैं जो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई हैं और मेरे पास इसके लिए एक कारण है। सिनेमा एक मास कम्यूनिकेशन का जरिया है। इसे बहुत ही सरल तरीके से बहुत से लोगों से कम्यूनिकेट करने की जरूरत है। इसमें उपदेश नहीं देना चाहिए।"
हालांकि, फैंस खुश हैं कि उन्होंने अपनी फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की योजना बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगे जिसका टाइटल 'द किंग' है। इसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है।
द किंग में उनकी बेटी सुहाना खान होंगी। वह उनके किरदार के मेंटर की भूमिका निभाएंगे और 1994 की एक्शन फिल्म लियोन की तरह ही भूमिका में होंगे। उन्होंने 'मुफासा: द लायन किंग' में मुफासा को अपनी आवाज भी दी है।


Click it and Unblock the Notifications