अरे वो सलमान है....उसका BIRTHDAY तो मैं महीनों तक मना सकता हूं - शाहरूख खान
सलमान खान का जन्मदिन कल है इसमें कोई नई बात नहीं है। आज शाम, शाहरूख खान ने जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 की घोषणा की और इस मौके पर प्रेस से बातचीत की । ज़ाहिर है पहला सवाल यही था कि क्या वो सलमान की बर्थडे पार्टी में जाएंगे।
शाहरूख ने कहा कि मैं नहीं जा पाऊंगा। हालांकि मेरा मन था कि उसके सेट पर जाऊं लेकिन मैंने उसे बता दिया है कि मैं 2-3 दिन आ नहीं पाऊंगा क्योंकि मेरे बच्चे शहर में हैं।

हालांकि वो लौट कर आएगा तो मैं उसके साथ पार्टी कर लूंगा। वैसे भी सलमान का जन्मदिन तो महीनों तक मनाया जा सकता है। हालांकि मैंने उसे मेसेज पर विश ज़रूर कर दिया है।
अब शाहरूख ऐसे सलमान फैन हैं जो उनसे सीधा मिल सकते हैं। पर आप तो ऐसा नहीं कर सकते ना। तो आप रखिए अपने पास, सलमान की कुछ खास चीज़ें। उनका फैन बने रहने के लिए -


Click it and Unblock the Notifications